Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: निर्धारित समय दिसंबर तक पूरी हों सभी परियोजनाएं : मुख्य सचिव

उप्र: निर्धारित समय दिसंबर तक पूरी हों सभी परियोजनाएं : मुख्य सचिव

-मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने दिए समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

लखनऊ (हि.स.)। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि आगामी दिसम्बर तक पूर्ण होने वाली सभी परियोजनाओं की टाइम लाइन निश्चित कर उन्हें निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इससे किसी स्तर पर हीलाहवाली बर्दास्त नहीं की जाएगी।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग अवगत कराया गया कि गत सितम्बर तक 23.74 करोड़ रुपये लागत की सात परियोजनाओं को पूर्ण कराया गया है। अक्टूबर में दो परियोजनायें पूरी की गई हैं। नवम्बर में 36.8 करोड़ रुपये लागत की पांच परियोजनाओं तथा दिसम्बर महीने में 1530.44 करोड़ रुपये लागत की 20 परियोजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

गृह विभाग की सितम्बर तक 23.80 करोड़ रुपये लागत की छह परियोजनायें पूरी की जा चुकी हैं। अक्टूबर में 75.79 करोड़ रुपये लागत की 27 परियोजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वह सभी परियोजनाएं पूरी हो गई हैं। नवम्बर में 48.24 करोड़ रुपये की लागत से 22 परियोजनाओं एवं दिसम्बर में 87.10 करोड़ रुपये की लागत की 45 परियोजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार पंचायती राज विभाग की सितम्बर तक 2345.80 करोड़ रुपये की लागत से 53 हजार 435 सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है। अक्टूबर में 25.77 करोड़ रुपये की लागत से 587 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया गया है। वहीं नवम्बर में 160.90 करोड़ रुपये की लागत से 522 पंचायत भवन व 1585 सामुदायिक शौचालय के साथ ही दिसम्बर में 81.99 करोड़ रुपये की लागत से चार जिला पंचायत सेण्टर, 17 अंत्येष्टि स्थल व 1584 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नगर विकास की समीक्षा के दौरान बताया गया कि गत सितम्बर तक 111.59 करोड़ रुपये की लागत से 45 परियोजनाओं का कार्य पूरा कर लिया गया है। अक्टूबर में 132.38 करोड़ रुपये की लागत से 36 परियोजनाएं पूरी की गई हैं। नवम्बर में 154.97 करोड़ रुपये की लागत से 44 परियोजनाओं और दिसम्बर में 86.42 करोड़ रुपये की लागत से 39 परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी प्रकार बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की गयी। बेसिक शिक्षा विभाग की सितंबर तक 50.91 करोड़ रुपये की लागत से 289 परियोजनाएं पूरी हुई हैं। अक्टूबर में 60.15 करोड़ रुपये की लागत से 429 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है। वहीं नवम्बर में 142.12 करोड़ रुपये की लागत से 9344 परियोजनाओं और दिसम्बर में 171.27 करोड़ रुपये की लागत से 11 हजार 643 परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव नियोजन सुरेश चन्द्रा, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, सचिव लोक निर्माण समीर वर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक नवनीत सिकेरा, सचिव गृह बीडी पालसन सहित सभी सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular