Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र निकाय मतगणना : सपा, बसपा ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी...

उप्र निकाय मतगणना : सपा, बसपा ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी के लगाये आरोप

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ में रमाबाई अम्बेडकर मैदान स्थित मतगणना स्थल पर वार्ड के उम्मीदवारों के जीत के प्रमाण पत्र दिये जाने पर विलम्ब हुआ तो वहां मौजूद समाजवादी पार्टी (सपा) के महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित और सपा कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा किया।

सपा महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित को जिला निर्वाचन के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए देखकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर निकलने को कहा। इस पर दीक्षित मीडियाकर्मियों से मुखातिब होकर बयान देने लगे। तभी पुलिसकर्मियों ने सपा कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। इस पर सपा के महानगर अध्यक्ष की पुलिसकर्मियों के साथ नोक-झोक भी हुई।

सपा के कार्यकर्ताओं ने बाहर निकल कर नारेबाजी की। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पदाधिकारी भी हो-हल्ला करने लगे और उन्होंने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गिनती पूरी नहीं करने की बात कही। इस पर हंगामा बढ़ता देखकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी वहां से हटाया।

सपा, बसपा के पदाधिकारियों ने हारी हुई सीटों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया और कहा कि वर्तमान समय में वोटों की गिनती में गड़बड़ी हुई है। इस कारण से सपा और बसपा के उम्मीदवारों की हार हो रही है। सपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण माहौल पर छींटाकशी करने की कोशिश की लेकिन भाजपा कार्यकर्ता उन पर भारी पड़े।

शरद/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular