Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र निकाय मतगणना : नगर पालिका में कांग्रेस , नगर पंचायतों में...

उप्र निकाय मतगणना : नगर पालिका में कांग्रेस , नगर पंचायतों में भाजपा को बढ़त

रायबरेली(हि. स.)। स्थानीय निकाय चुनाव मतगणना के बैलेट पेपर के प्रारंभिक रुझानों में शहर की नगर पालिका सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सोनकर ने बढ़त हासिल कर ली है। जबकि नगर पंचायतों की अधिकांश सीट पर भाजपा आगे चल रही है। रायबरेली से कांग्रेस के शत्रुघ्न सोनकर 288, सपा के पारसनाथ को 35 व भाजपा के 17 वोट अब तक मिले हैं।

जिले की नगर पंचायत बछरावां और शिवगढ़ में भाजपा को बढ़त मिली है। महाराजगंज में सपा उम्मीदवार को मामूली बढ़त हासिल हुई है। नगर पंचायत लालगंज में कांग्रेस उम्मीदवार और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है। जबकि नगर पंचायत डलमऊ, ऊंचाहार में भाजपा बढ़त में है। नगर पंचायत सलोन में निर्दलीय, परशदेपुर में सपा और नसीराबाद में भाजपा उम्मीदवार को मामूली बढ़त मिली है।

रजनीश/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular