– बसपा के सांसदों को मिल सकती जिम्मेदारी
– कैडर के आलावा अन्य वर्ग के लोगों पर भी होगा फोकस
लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। बहुजन समाज पार्टी ने इस चुनाव में लड़ने का फैसला लेते हुए रणनीति भी बनाई है।
निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने खाका तैयार किया है। उन्होंने निकाय चुनाव की जिम्मेदारी अपने सांसदों को सौंपी है। बसपा के शासनकाल में हुए कार्यों और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। इसके लिए सेक्टरवार सदस्यता अभियान, बूथ कमेटी गठित की जाएगी। कैडर के आलावा अन्य वर्ग के लोगों पर भी पार्टी की नजर होगी। इसको लेकर मायावती जल्द ही दिल्ली में बैठक कर सकती है।
राज्य सरकार ने ओबीसी आयोग की 350 पेज की सर्वे रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया है। अब निकाय चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी का इंतजार है।
दीपक
