Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : धूप ने बढ़ाई परेशानी, सबसे ज्यादा गर्म रहा बांदा

उप्र : धूप ने बढ़ाई परेशानी, सबसे ज्यादा गर्म रहा बांदा

लखनऊ (हि.स.)। तीन दिन बादल के बाद गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गयी। प्रदेश में कई जिलों में छिटपुट बादल छाये हुए हैं लेकिन अभी बारिश की संभावना नहीं बन रही है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा बांदा का 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा गुरुवार की मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा बांदा का 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रयागराज का 40.5 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 39.1 डिग्री सेल्सियस, इटावा का 39.4 डिग्री, लखनऊ का 38.7 डिग्री, बस्ती का 38 डिग्री सेल्सियस अधितम तापमान दर्ज किया गया। मेरठ का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, मुरादाबाद का 36.2 डिग्री, अलीगढ़ का 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था।

वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे कम 21.7 डिग्री सेल्सियस फतेहगढ़ का दर्ज किया गया। वहीं गोरखपुर का 28.2 डिग्री, लखनऊ का 29.5 डिग्री, प्रयागराज का 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं मेरठ का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular