Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण, वाराणसी के जिलाधिकारी को आयुक्त...

उप्र : दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण, वाराणसी के जिलाधिकारी को आयुक्त का कार्यभार

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दो आईएएस अधिकारी के स्थानांतरण किया है। इसके अलावा वाराणसी के जिलाधिकारी को मंडलायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अतिरिक्त जिम्मेदारी उन्हें वाराणसी के आयुक्त दीपक अग्रवाल के शनिवार को कार्यमुक्त होने के चलते दिया गया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 2010 बैच के आईएएस अधिकारी शम्भू कुमार को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा से एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम बनाया गया है। 2009 बैच के रुपेश कुमार को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर नयी तैनाती मिली है। इससे पहले वे विशेष सचिव चीनी एवं गन्ना थे। इनके अलावा वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को कमिश्नर वाराणसी मंडल का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular