Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : दिल्ली जा रही कोयला लदी मालगाड़ी पलटी

उप्र : दिल्ली जा रही कोयला लदी मालगाड़ी पलटी

इटावा, 30 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के भरथना के पास डीएफसी रेलवे ट्रैक पर शनिवार को कोयले से लदी मालगाड़ी डीरेल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 70 से अधिक डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गये हैं। यह मालगाड़ी कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। घटना के बाद से रेल यातायात प्रभावित है। सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये हैं।

रोहित/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular