Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र: तीस हजार एनसीसी कैडेटों ने 'सी' सर्टिफिकेट की लिखित परीक्षा में...

 उप्र: तीस हजार एनसीसी कैडेटों ने ‘सी’ सर्टिफिकेट की लिखित परीक्षा में भाग लिया

लखनऊ (हि.स.)। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के तत्वावधान में एनसीसी की 10 बटालियनों के एनसीसी कैडेटों की ‘सी’ सर्टिफिकेट लिखित परीक्षा रविवार को आयोजित की गई।

लखनऊ एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के दो हजार से भी अधिक कैडेटों ने इस लिखित परीक्षा में भाग लिया। कार्यकारी ग्रुप कमांडर कर्नल नरेश चंद्र ने बताया कि लिखित परीक्षा लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और लखीमपुर में संपन्न हुई। पूरे उत्तर प्रदेश में 11 एनसीसी ग्रुप मुख्यालयों के लगभग 30 हजार कैडेटों ने इस लिखित परीक्षा में भाग लिया।

ट्रेनिंग अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन सहाय ने बताया कि इस परीक्षा में ‘ए’ और ‘बी’ ग्रेडिंग से उत्तीण एनसीसी स्पेशल एंट्री द्वारा सीधे सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में जा सकेंगे। ट्रेनिंग अफसर ने आगे बताया कि प्रतिवर्ष 140 एनसीसी कैडेट भारतीय सशस्त्र बलों में अफसर बनते हैं, जिन्हें नौ माह अफसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में गहन सैन्य ट्रेनिंग से गुजरना होता है।

कर्नल नरेश चंद्र ने बताया कि लिखित परीक्षा से पहले ‘सी’ सर्टिफिकेट के लिए कैडेट को 10 दिवसीय दो प्रशिक्षण शिविरों में कैंप करना अनिवार्य होता है। जहां उन्हें हथियारों की फायरिंग, हैंडलिंग, मानचित्र अध्ययन, फिजिकल और मानसिक ट्रेनिंग दी जाती है। सामूहिक ड्रिल, हथियारों से ड्रिल, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट आदि सैन्य विषय सिखाए जाते हैं ताकि सैन्य सेवा में बेहतरीन सेवा दे सके।

परीक्षा के दौरान सभी बटालियन के कमान अधिकारी, एडम अफसर, कॉलेजों के एनसीसी एसोसिएट अफसर और सेनाओं के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular