लखनऊ (हि.स.)। राज्य सरकार ने गुरुवार को प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग (पीपीएस) के तीन पुलिस उपाधीक्षकों को तबादला किया है।
पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले में अभिनव यादव द्वितीय को एसटीपीएफ खीरी से पुलिस उपाधीक्षक एटीएस लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा अमरनाथ यादव को पुलिस उपाधीक्षक ईओडब्ल्यू सेक्टर कानपुर नगर से पुलिस उपाधीक्षक एटीएस लखनऊ, उमाशंकर सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कानपुर देहात से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
