Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : तीन आईएएस का तबादला, नवदीप रिणवा बने मुख्य निर्वाचन अधिकारी

उप्र : तीन आईएएस का तबादला, नवदीप रिणवा बने मुख्य निर्वाचन अधिकारी

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में रविवार को तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। नवदीप रिणवा को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप्र बनाया गया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक उप्र में तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला को सचिव नगर विकास बनाया गया है। जबकि अजय कुमार शुक्ला की जगह पर नवदीप रिणवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा नगर विकास सचिव रहे रविंद्र कुमार को अलीगढ़ के मण्डलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular