लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण हो रहा है। इसी क्रम में शासन ने सोमवार को भी तीन आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। पीसीएस केशव कुमार को बदायूं का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाकर भेजा गया है। इससे पहले आठ आईएएस अधिकारियाें के स्थानांतरण हुए थे।
शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक, दिव्यांशु पटेल को उन्नाव जिले के मुख्य विकास अधिकारी के पद से हटाकर कर विशेष सचिव, खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनाया गया है। इसी तरह राहुल सिंह को अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के पद से कार्यमुक्त करते हुए विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत के पद पर नवीन तैनाती मिली है। ऋषिराज को मुख्य विकास अधिकारी बदायूं से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव बनाया गया है।
दीपक
