Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र तथा मप्र सीमैट मिल कर काम करेंगे : निदेशक

उप्र तथा मप्र सीमैट मिल कर काम करेंगे : निदेशक

प्रयागराज (हि.स.)। सीमैट मप्र के संकाय सदस्यों एवं अधिकारियों के पांच दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। इस अवसर पर मप्र शासन के कन्ट्रोलर उस्मान खान ने भविष्य में मप्र सीमैट को उप्र सीमैट की भांति विकसित करने पर जोर दिया। उप्र सीमैट निदेशक दिनेश सिंह ने सीमैट मप्र के विकास में यथोचित सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक दिनेश सिंह ने उस्मान खान का स्वागत किया। कार्यक्रम में गठित तीनों समूहो ने संस्थागत नियोजन, प्रभावी प्रशिक्षण तथा शोध पर अपना-अपना प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया। संकाय सदस्यों की क्षमता वृद्धि पर उस्मान खान ने सन्तोष जाहिर किया। कार्यक्रम की विस्तृत आख्या कार्यक्रम समन्वयक डॉ अमित खन्ना ने प्रस्तुत की। इस मौके पर संकाय के अन्य सदस्य पवन सावंत, प्रभात कुमार मिश्रा तथा सरदार अहमद उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के सहायक निदेशक मायाराम ने किया।

विद्या कान्त/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular