Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र : डीजीपी ने चंद्रमा की स्थिति से पुलिसिंग गश्ती बढ़ाने की...

 उप्र : डीजीपी ने चंद्रमा की स्थिति से पुलिसिंग गश्ती बढ़ाने की सलाह दी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (कार्यवाहक) विजय कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को हिन्दू पंचांग के जरिए अपराध को रोकने के तरीके बताये हैं। उनका एक वीडियो सोमवार को सार्वजनिक हो रहा है, जिसमें वे चंद्रमा की स्थिति के अनुसार पुलिसिंग गश्ती और चौकसी बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। पुलिस महानिदेशक का मानना है कि चन्द्रमां की स्थिति से ही अपराध के ग्राफ घटते और बढ़ते नजर आते हैं।

पुलिस महानिदेशक विजय कुमार का यह मानना है कि मुख्यालय स्तर पर राज्य के सभी जिलों में हुई घटनाओं के विश्लेषण से यह जानकारी है कि हिन्दू कैलेंडर की ‘अमावस्या’ से एक सप्ताह पहले और एक सप्ताह बाद की अंधेरी रात में अपराध की घटना बढ़ी है।

उनकी ओर से जारी की किए गए एक सर्कुलर में कहा गया है कि अब अमावस्या 14 सितम्बर और 14 अक्टूबर को होने वाली है। अधिकारी इस इन अमावस्या के एक सप्ताह पहले और बाद में सतर्क रहे और रात्रि गश्ती को बढ़ायी जाए। पुलिस को यह जरूर पता होना चाहिए कि चंद्रमा कितने बजे निकलता है और कब अस्त होता है। अंधेरी रात कब होती है। अगर यह पता रहेगा तो सतकर्ता के जरिए चोरी, डकैती की घटना को रोका जा सकता है।

डीजीपी ने आगे कहा कि अपराध की प्रभावी रोकथाम पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकतओं में से एक हैं। मजबूत पुलिसिंग के जरिए प्रदेश में रहने वाले लोग को सुरक्षा का माहौल रहना पसंद करते हैं। इसके लिए रात्रि गश्त को और बेहतर तरीके से किया जाए जिससे जनता में अपनी सुरक्षा के प्रति विश्वास का भव पैदा हो सके।

दीपक/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular