प्रयागराज (हि.स.)। डीएलएड 2015, 2018 व 2021 परीक्षा वर्ष 2022 का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया है। परिणाम ‘बीटीसीएक्जाम डॉट इन’ पर देखा जा सकता है। इसी प्रकार डीएलएड प्रशिक्षण 2017 व 2019 परीक्षा वर्ष 2022 का परिणाम ‘यूपीडीईएलईडीआईएनएफओ डॉट इन’ पर देखा जा सकता है।
यह जानकारी देते हुए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि डीएलएड की विभिन्न परीक्षाओं में लगभग तीन लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी फेल हुए हैं। डीएलएड 2019 द्विवर्षीय पाठ्यक्रम परीक्षा वर्ष 2022 द्वितीय सेमेस्टर में 13,415 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। डीएलएड 2021 द्विवर्षीय पाठ्यक्रम परीक्षा वर्ष 2022 प्रथम सेमेस्टर में सबसे ज्यादा 75,956 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विद्या कान्त
