Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : जेल सुरक्षा को ध्यान रखकर 12 जेल अधीक्षकों का स्थानांतरण

उप्र : जेल सुरक्षा को ध्यान रखकर 12 जेल अधीक्षकों का स्थानांतरण

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश मेजर सुरक्षा को ध्यान रखकर बारह जेल अधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया। इसमें प्रदेश की हाई सिक्योरिटी जेलो के जेल अधीक्षकों को भी बदल दिया गया है।

आज हुए जेल अधीक्षकों के स्थानांतरण में रामधनी को वरिष्ठ जेल अधीक्षक फतेहगढ़, राजेंद्र कुमार को जेल अधीक्षक कानपुर देहात, हरिओम शर्मा को जेल अधीक्षक गाजीपुर, अरुण प्रताप सिंह को जेल अधीक्षक नोएडा, भीमसेन को जेल अधीक्षक मऊ, सीताराम शर्मा को जेल अधीक्षक मुजफ्फरनगर, अरुण सक्सेना को जेल अधीक्षक वाराणसी, प्रेमदास सालोनिया को जेल अधीक्षक आगरा, शशिकांत मिश्रा को जेल अधीक्षक अयोध्या, बृजेश कुमार को जेल अधीक्षक मथुरा, ओमप्रकाश कटियार को जेल अधीक्षक गोरखपुर, अविनाश गौतम को जेल अधीक्षक रायबरेली बनाया गया है।
प्रदेश में वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, गोरखपुर, गाजीपुर और फतेहगढ़ जेलों की सुरक्षा को लेकर निरंतर प्रश्नचिन्ह उठाए जा रहे थे। इस स्थानांतरण के बाद जेलों की सुरक्षा को और बढ़ा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular