लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में छह सीनियर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। इसकी सूची भी बुधवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है।
इसमें गोपाल कृष्ण चौधरी पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है। आदित्य लागेह को पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी,डॉ. ख्याति गर्ग को सेनानायक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, सुभाष चन्द्र शाक्य पुलिस उपायुक्त लखनऊ, देवेश कुमार पाण्डेय को सेना नायक 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर और भारती सिंह को अपर पुलिस आयुक्त (प्रभारी) कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर भेजा गया है।
दीपक
