Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र चुनाव : आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक 1505 एफआईआर

उप्र चुनाव : आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक 1505 एफआईआर

-81 करोड़ से अधिक का कैश बरामद, 47 करोड़ की शराब, 39 करोड़ से अधिक का ड्रग्स जब्त

-जमा कराये गये 8.86 लाख लाइसेन्सी शस्त्र, 2004 लाइसेन्स निरस्त, 629 लाइसेन्स जब्त किए

लखनऊ (हि.स.)। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान अब तक 1505 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। प्रदेश में अब तक 81 करोड़ रुपये से अधिक का कैश भी बरामद हो चुका है।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिए सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 1,08,16,858 प्रचार सामग्री हटायी गयी है, जिसमें से सार्वजनिक स्थानों से 81,15,096 एवं निजी स्थानों से 27,01,762 प्रचार सामग्री हटायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 5,50,349, पोस्टर के 35,29,648, बैनर के 26,62,111 तथा 13,72,988 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 2,37,557, पोस्टर के 12,00,269, बैनर के 7,76,698 और 4,87,238 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस विभाग द्वारा अब तक 8,86,982 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये, जिसमें से आज 2399 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। अब तक 629 लाइसेन्स जब्त किए गए तथा 2004 लाइसेन्स निरस्त किये गये। इसी प्रकार सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 32,31,450 लोगों को पाबन्द किया गया हैं।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 1505 एफआईआर दर्ज करायी गयी है, जिसमें से आज विभिन्न धाराओं में 47 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 9285 शस्त्र, 9663 कारतूस, 229 विस्फोटक एवं 296 बम बरामद किये गये। पुलिस विभाग द्वारा रेड डालकर अवैध शस्त्र बनाने वाली 180 फैक्ट्रियों को सीज किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक 81.02 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद किया गया है। आयकर विभाग के अनुसार 3.35 करोड़ रुपये की बरामदगी की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 47.02 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 17,33,352 लीटर मदिरा जब्त की गयी हैं।

इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 38.90 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 14,361 किग्रा ड्रग्स जब्त किया गया है। साथ ही पुलिस एवं आयकर विभाग द्वारा अब तक लगभग 32.22 करोड़ रुपये मूल्य की 326 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं बरामद की गयी। इसके अतिरिक्त लगभग 1.78 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य वस्तुएं भी बरामद की गयी हैं।

पीएन द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular