Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : चार आईपीएस के तबादले

उप्र : चार आईपीएस के तबादले

लखनऊ (हि.स.)। आईपीएस अफसरों के तबादलों के क्रम को जारी रखते हुए मंगलवार को शासन ने चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस विभाग में कई और बड़े पुलिस अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं। 

तबादलों के क्रम में डॉ. अभिषेक महाजन को परिसहाय राज्यपाल लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा अभिषेक वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक, गाजियाबाद से परिसहाय राज्यपाल लखनऊ भेजा गया है। निपुण अग्रवाल को अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर से अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजियाबाद, शैलेश कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक, सतकर्तता अधिष्ठान लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, मुख्यालाय पुलिस महानिदेशक से सम्बद्ध किया गया है। 

Submitted By: Deepak Varun Edited By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular