Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : चार अपर पुलिस अधीक्षक और कई पीसीएस अफसरों के तबादले

उप्र : चार अपर पुलिस अधीक्षक और कई पीसीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ (हि.स.)। राज्य सरकार ने गुरुवार को चार और अपर पुलिस अधीक्षकों और कई पीसीएस का तबादला हुआ है। इससे पहले पांच जिलों के जिलाधिकारी समेत कई आईएएस और बीती रात सात आईपीएस के तबादले हुए थे।

तबादलों के क्रम में राजीव कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध आगरा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध आगरा मायाराम वर्मा को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखन, ओमवीर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, इटावा से अपर पुलिस अधीक्षक नवीन पद जनपद बिजनौर और सत्यपाल सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी मुरादाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा भेजा गया है।

कई पीसीएस अफसर बदले

कुंवर बहादुर सिंह एडीएम पीलीभीत से एडीएम चित्रकूट,राम सिंह गौतम उद्योग बंधु कानपुर से एडीएम पीलीभीत, अरविंद सिंह एडीएम चित्रकूट से एडीएम बिजनौर,प्रीति जायसवाल एडीएम बिजनौर से अपर आयुक्त बरेली,मयंक गोस्वामी एसडीएम हापुड़ से एसडीएम रामपुर,सृष्टि एसडीएम बागपत से एसडीएम आगरा,प्रियंका सिंह एसडीएम आगरा से एसडीएम अयोध्या,अनुज मेहरा एसडीएम बागपत से एसडीएम आगरा,निधि डोडवाला एसडीएम आगरा,आशुतोष राय एसडीएम मऊ से एसडीएम प्रयागराज मेला,करणवीर केशव एसडीएम महाराजगंज से एसडीएम प्रयागराज मेला बनाया गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular