Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: गांधी और राखी सावंत वाले बयान पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी...

उप्र: गांधी और राखी सावंत वाले बयान पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी सफाई

लखनऊ (हि. स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं उन्नाव जिले से विधायक हृदय नारायण दीक्षित का महात्मा गांधी को लेकर बयान सोशल मीडिया में चर्चा बना है।

दीक्षित ने शनिवार को उन्नाव में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहा कि गांधी जी अखबार पढ़ा करते थे, कम कपड़े पहनते थे, धोती ओढ़ते थे, गांधी जी को देश ने बापू कहा। उन्होंने आगे कहा कि अगर कम कपड़े पहनने से कोई महान बन जाता तो राखी सावंत भी महान बन जातीं। उनके बयान को ट्रोल किया जा रहा है। विपक्ष के लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट कर कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेस किया जा रहा है। दीक्षित ने अपने बयान को भी ट्वीट किया है।

विधानसभा अध्यक्ष नारायण दीक्षित ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर कुछ मित्र मेरे भाषण के एक वीडियो के अंश को अन्यथा अर्थों के संकेत के साथ प्रसारित कर रहे हैं। वास्तव में यह उन्नाव के प्रबुद्ध सम्मेलन में मेरे भाषण का अंश है। जिसमें संचालक ने मेरा परिचय देते हुए मुझे प्रबुद्ध लेखक बताया था। आगे उन्होंने कहा कि मैंने इसी बिंदु से बात आगे बढ़ाते हुए कहा था कि कुछ पुस्तकों और लेखों के लिखने से ही कोई प्रबुद्ध नहीं हो जाता। महात्मा गांधी कम कपड़े पहनते थे। देश ने उन्हें बापू कहा। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि राखी सावंत भी गांधी जी हो जाएंगी। इसका किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular