Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : खण्ड शिक्षा अधिकारी का परिणाम घोषित

उप्र : खण्ड शिक्षा अधिकारी का परिणाम घोषित

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने खण्ड शिक्षा अधिकारी 2019 की मुख्य परीक्षा का परिणाम शनिवार की सायं घोषित कर दिया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट एवं सूचनापट्ट पर चस्पा है।

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा 06 दिसम्बर 2019 को सम्पन्न हुई थी। जिसमें कुल 4182 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। प्रश्नगत परीक्षा की 309 रिक्तियों के सापेक्ष 309 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। 
सचिव ने बताया है कि परिणाम पूर्णतया औपबन्धिक है। सभी अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के उपरान्त सही पाये जाने पर संस्तुति पत्र प्रेषित किये जायेंगे। उ.प्र के बाहरी महिला अभ्यर्थियों का परिणाम उच्च न्यायालय में योजित अपील 475/2019 में पारित अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular