Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र को 2022 तक मिल जायेगी बिजली कट की समस्या से निजात...

उप्र को 2022 तक मिल जायेगी बिजली कट की समस्या से निजात : श्रीकान्त शर्मा

2022 तक होगी 34500 मेगावाट बिजली की उपलब्धता

लखनऊ (हि.स.)। बार-बार बिजली का फाल्ट करना, किसानों को रबी और खरीफ के मौसम में बिजली न आने के कारण पानी की समस्या से जुझने से अब लगभग निजात मिल चुका है। इसका कारण है प्रदेश में अभूतपूर्व बिजली क्षमता में बढ़ोत्तरी का होना। ऊर्जा मंत्री की मानें तो उप्र को 2022 तक बिजली कट की समस्या से निजात मिल जायेगी। यही नहीं 2022 तक 34500 मेगावाट बिजली की उपलब्धता भी हो जाएगी।

वर्ष 2016-17 में प्रदेश में बिजली आयात क्षमता कुल 7800 मेगावाट थी। अब यह 6800 मेगावाट बढ़कर 14600 मेगावाट हो गयी। इससे अब गांवों में भी बिजली की आंख मिचौली देखने को बहुत कम मिल रही है। किसानों को पानी भी समय से मिलने लगा है। इससे कृषि उत्पादन में भी काफी सहुलियत हुई है।

इस संबंध में प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का कहना है कि सरकार में प्रदेश में वर्ष 2022 तक विद्युत उत्पादन 7260 मेगावाट बढ़कर 12,734 मेगावाट हो जाएगा। वर्तमान पीपीए के आधार पर रिकॉर्ड 34,500 MW बिजली की उपलब्धता होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular