Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र को विकास व मजबूत बनाने को दोबारा बनाए योगी सरकार :...

उप्र को विकास व मजबूत बनाने को दोबारा बनाए योगी सरकार : राधा मोहन

-पहले की सरकारों में विकास का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन में जाता था

-कोरोना काल में देश और प्रदेश के राजकुमार जनता की चिंता छोड़ आइसोलेशन में चले गए थे

-व्यापार प्रकोष्ठ सम्मेलन में आए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ने व्यापारियों की सुनी समस्याएं

कानपुर (हि.स.)। कोरोना पर नियंत्रण, योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कोरोना से ग्रसित होने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बैठक लेते रहे। उन्होंने पिता की मृत्यु हो जाने के बाद भी राजधर्म निभाया। यह बातें सोमवार को जनपद के रागेन्द्र स्वरूप ऑडिटोरियम में भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कही।

कहा कि पहले सरकार से जो पैसा चलता था वह राजीव गांधी फाउंडेशन में चला जाता था। अब सरकार का पैसा जनता को मिलता है। कोरोना काल में देश और प्रदेश के राजकुमार आइसोलेशन में चले गए थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बहुत तेजी से बढ़ रही हैं।

राधा मोहन सिंह ने कहा कि खेती हो या व्यापार, दोनों के लिए बिजली जरूरी है। योगी सरकार में दिन-रात बिजली आती है। पिछली सरकारों में कभी-कभी ही बिजली आती थी। मोदी और योगी ने देश-प्रदेश को अंधेरे से मुक्त करने का काम किया है। जनसंघ से भाजपा बनने में व्यापारियों की बड़ी भूमिका रही है। जो काम पहले असम्भव समझे जाते थे उन्हें मोदी सरकार ने सच करके दिखाया है। उप्र को और मजबूत व विकासशील बनाने के लिए दोबारा योगी सरकार को लाना होगा।

सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारम्भ किया। सम्मेलन में भारी संख्या में आए व्यापारियों की समस्याएं एक-एक करके श्री सिंह ने सुनी। उन्होंने व्यापारियों को सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी और उनकी समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, मंत्री नीलिमा कटियार, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular