Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र को तीन दिन में मिलेगी 18 लाख डोज, मुख्यमंत्री योगी बोले...

उप्र को तीन दिन में मिलेगी 18 लाख डोज, मुख्यमंत्री योगी बोले वैक्सीनेशन की समय से तैयारी करें पूरी

-प्रदेश में अगले हफ्ते तक 26,667 स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सीनेशन हो जाएगा सम्पन्न 

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की सम्पूर्ण कार्यवाही भारत सरकार की गाइडलाइन्स एवं क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अभियान के प्रथम चरण के अन्तर्गत हेल्थ वर्कर्स का कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा है। 
मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कल शुक्रवार को होने वाले वैक्सीनेशन कार्य की सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं। अभियान के प्रथम चरण में वैक्सीनेट किए गए हेल्थ वर्कर्स को, निर्धारित समय अवधि के क्रम में, 15 फरवरी, 2021 से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दिया जाना प्रारम्भ किया जाए।  
इस दौरान अवगत कराया गया कि आगामी सप्ताह बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को वैक्सीनेशन कार्य किया जाएगा। वैक्सीनेशन ​के लिए 1,477 बूथ स्थापित किए जाएंगे। आगामी सप्ताह तक 26,667 हेल्थ वर्कर्स का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न कर लिया जाएगा। वर्तमान में 10.50 लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। आगामी तीन दिन में भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार को कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त डोज उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके तहत 18 लाख डोज मिलेंगी।

Submitted By: Sanjay Singh Fartyal Edited By: Sanjay Singh Fartyal

RELATED ARTICLES

Most Popular