Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : कोरोना वॉरियर्स के आश्रितों को तीन दिन में नौकरी व...

उप्र : कोरोना वॉरियर्स के आश्रितों को तीन दिन में नौकरी व भुगतान के निर्देश

 भुगतान में देरी पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी 

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में ड्यूटी के दौरान जान गंवा चुके कोरोना वॉरियर्स के आश्रितों को तीन दिन में भुगतान हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उच्‍च स्‍तरीय बैठक में अफसरों को शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए हैं। इस मामले में गृह विभाग की ओर से हो रही देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई। 
येागी ने कहा कि कोरोना वारियर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स के आश्रितों को तीन दिन में सभी अनुमन्‍य भुगतान किए जाएंगे। अफसरों को हिदायत दी है कि मृतक आश्रितों के अनुमन्‍य देय भुगतानों में लेट लतीफी बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी।  
मुख्यमंत्री ने मृतक आश्रितों को भुगतान की प्रक्रिया में देरी पर गृह विभाग की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जाहिर की है। कहा कि कोरोना के दौरान लोगों की सेवा करते हुए जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है। उन्‍होंने कहा कि फ्रंट लाइन में काम करने वाले जितने भी कर्मचारी हैं, उनके अवशेषों का भुगतान तीन दिन में कर दिया जाए। 
उन्‍होंने कहा कि मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। इसके अलावा उन कर्मचारियों के जो भी अवशेष व मानदेय बकाया हो, उसका भुगतान तीन दिन के भीतर कर दिया जाए। मुख्‍यमंत्री ने कहा सरकार फ्रंटलाइन वर्करों का हर तरह से ख्‍याल रख रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular