औरैया (हि.स.)। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और औरैया के प्रभारी संजय निषाद का शनिवार को एक वीडियो सार्वजनिक हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा कि वे जहां भी जाते हैं वहा पर भाजपा जीत जाती है,जिसके लिये वह डीएम और एसपी पर नकेल कसते हैं। राजनीतिक गलियाओं में उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल से भाजपा की उम्मीदवार आशा चक के कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं वहां पर भाजपा की जीत होती है। आजमगढ़ में भी भाजपा नहीं जीती थी, लेकिन मैं वहां पर गया और वहां भाजपा जीती। क्योंकि मैं डीएम और एसपी से कह देता हूं कि वह कार्यकर्ताओं का सम्मान करें, यदि उनका सम्मान नहीं करते हैं तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारी और कर्मचारी को बोल दिया है। यह सुधारात्मक अवसर है। नगर निकाय के चुनाव में भाजपा जीतनी चाहिये। भाजापा कार्यालय में बैठक में उन्होनें कार्यकर्ताओं से अपने उम्मीदवारों को जिताने की अपील की है।
इससे पूर्व प्रभारी मंत्री संजय निषाद का मंडल अध्यक्ष यशवीर सिकरवार, राम अनुग्रह सिंह, राजर्षि दुबे, अंशुल पाण्डेय, विशम्भर भदौरिया ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सुनील/राजेश तिवारी
