Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र के 66 आईटीआई भवनों में लगेगें सौर ऊर्जा संयंत्र

उप्र के 66 आईटीआई भवनों में लगेगें सौर ऊर्जा संयंत्र

-हर आईटीआई में 40 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र होंगे स्थापित

-ग्रामीण क्षेत्रों के आईटीआई छात्रों को मिल सकेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति

-योगी सरकार का आईटीआई छात्रों को बड़ा तोहफा, अब बिजली नहीं बनेगी बाधा

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अब सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे। राज्य सरकार आईटीआई भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने जा रही है। इससे यहां पढ़ने वाले छात्रों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही बड़े पैमाने पर बिजली की बचत भी होगी।

इस योजना का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्र के आईटीआई छात्रों को मिलेगा। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अनुसार प्रदेश के 66 आईटीआई में हरित उर्जा के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होंगे।

उप्र में 300 से अधिक सरकारी आईटीआई

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि प्रदेश में 300 से अधिक सरकारी आईटीआई संचालित किए जा रहे हैं। इनमें सीटों की संख्या करीब एक लाख 19 हजार से अधिक है। अभी हाल में सरकार ने छात्रों के कौशल विकास के लिए 44 नए राजकीय आईटीआई क्रियाशील किया गया है। इससे 58 हजार से अधिक सीटों में बढ़ोत्तरी हुई है।

विभाग के अनुसार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 66 आईटीआई में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। हर आईटीआई में 40 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगेंगे। हालांकि कई आईटीआई में सौर ऊर्जा संयंत्र लगना शुरू भी हो गए हैं। इससे छात्रों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। आईटीआई भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगने से ग्रामीण परिवेश के छात्रों बिजली आपूर्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उनको 24 घंटे बिजली मिल सकेगी और पढ़ाई में किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी।

ग्रामीण क्षेत्र के आईटीआई छात्रों को सबसे अधिक लाभ

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की ओर से सबसे अधिक आईटीआई ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय आईटीआई में सबसे पहले सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। असल में ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय आईटीआई में बिजली कटौती से प्रयोगात्मक कार्य में बाधाएं आती हैं। इससे छात्रों को प्रायोगिक जारी नहीं मिल पाती है। वहीं, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होने से कोरोना काल में ऑनलाइन प्रयोगात्मक कार्य के लिए बिजली की आवश्यकता पूरी हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular