Sunday, March 29, 2026
Homeकानपुरउप्र के 36 जिलों में बारिश की संभावना

उप्र के 36 जिलों में बारिश की संभावना

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 36 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने गुरुवार को बताया कि हमीरपुर,फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, ललितपुर, झांसी, मैनपुरी, इटावा, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

इसी तरह प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, झांसी, इटावा, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, संतकबीर नगर, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर, खीरी में हल्की वर्षा की संभावना है।

राम बहादुर/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular