लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के दो आईपीएस अधिकारी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे हैं। इसे लेकर शुक्रवार को राज्य सरकार ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।
केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले अफसरों के नाम लव कुमार और आईपीएस अनुराग वत्स हैं। 2004 बैच के आईपीएस लव कुमार गौतमबुद्धनगर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात है। वहीं, 2013 बैच के आईपीएस अनुराग वत्स बाराबंकी जनपद के पुलिस अधीक्षक के पद पर हैं। जल्द ही दोनों अधिकारी अपने मूल कैडर उत्तर प्रदेश से कार्य मुक्त हो जाएंगे। अब अगले पांच साल के लिए दोनों अधिकारी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत रहेंगे। लव कुमार की बात की जाए तो वह एक जनवरी 2022 को बतौर आईजी प्रोन्नत किए गए थे। वहीं, अनुराग वत्स की तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में गिनती की जाती है।
दीपक
