Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र के चार जिलों में आज जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

 उप्र के चार जिलों में आज जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की भी होंगी चुनावी सभाएं

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रदेश के चार जिलों में जनसभा करेंगे।

मुख्यमंत्री आज अलीगढ़, बदायूं, शाहजहांपुर और बरेली जिले में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ पूर्वाह्न 11:25 बजे नुमाइश ग्राउण्ड, अलीगढ़, दोपहर 12ः55 बजे ग्रांधी ग्राउण्ड, बदायूं में जनसभा को सम्बोधित करेंगें। इसके बाद अपराह्न 2:25 बजे रामलीला मैदान, खिरनीबाग शाहजहांपुर और दोपहर अपराह्न 3ः50 बजे बरेली हॉकी का मैदान, बरेली में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

रामपुर जायेंगे प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी रविवार को रामपुर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी अपराह्न 01:30 बजे बिजारखाता, विधानसभा स्वार, रामपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

पूर्वांचल के दौरे पर रहेंगे ब्रजेश पाठक

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को बलिया, बस्ती और सिद्धार्थनगर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। ब्रजेश पाठक सुबह 11:25 बजे रामलीला मैदान, बलिया और अपराह्न 1:20 बजे बादशाह मैरेज हॉल, मालवीय रोड, बस्ती में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। जबकि दोपहर 2:50 बजे तहसील परिसर, नौगढ़, सिद्धार्थनगर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगें और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

बृजनन्दन/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular