लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व डॉ.दिनेश शर्मा ने धन्वंतरि जयंती नागरिकों को शुभकामनाएं दी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आप सभी देश एवं प्रदेश वासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। त्यौहारों का यह आगमन आप के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाये।
वहीं उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने धनतेरस के अवसर पर बधाई देते हुए ट्वीट किया और कहा कि धनतेरस के पावन पर्व की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर मेरी कामना है कि भगवान धन्वंतरि की कृपा दृष्टि हम सभी पर बनी रहे और प्रदेश में सुख-समृद्धि व धन-धान्य में अपार अभिवृद्धि हो।
उप्र के उपमुख्यमंत्रियों ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
RELATED ARTICLES
