Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का सरकार का दावा खोखला:...

उप्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का सरकार का दावा खोखला: मायावती

लखनऊ (हि.स.)। योगी सरकार द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे किए जाने पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा सरकार को घेरा है।

मायावती ने ट्वीट में कहा है कि नए एक्सप्रेसवे लगातार धंसने- दरकने की घटनाएं सामने आ रही है। लखनऊ-उन्नाव की भी 50 किमी सड़क में 982 गड्ढे जैसी पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल अर्थात अधिकांश यहां यूपी में बदहाल सड़कें व उस कारण जनजीवन त्रस्त होने व जानलेवा दुर्घटनाओं आदि की खबरें सर्वत्र चर्चाओं में है, जो सरकारी दावों की पोल खोलता है।’

जबकि यूपी में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद से भी प्रदेश को गड्ढा-मुक्त करने के वादे व दावे हर मंत्री व नेताओं द्वारा लगभग हर रोज ही किए जाते हैं, लेकिन इनके अन्य दावों की तरह ही सूबे को गड्ढा-मुक्त नहीं बना पाना लोगों को अब काफी विचलित कर रहा है।

इसके बावजूद भी इनके जले पर नमक छिड़कने के लिए केंद्र व राज्य में दोनों सरकारें यूपी में अमेरिका जैसी सड़क बनाने जैसा हसीन सपना दिखाने में नहीं हिचक रही हैं। साथ ही गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि से त्रस्त व विकास की भूखी जनता चुप है कि आगे क्या होगा ?

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular