Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र की राजनीति में महिलाओं की भागदारी के लिए कर रहें सम्मेलन...

उप्र की राजनीति में महिलाओं की भागदारी के लिए कर रहें सम्मेलन : नीलम यादव

लखनऊ(हि.स.)। आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और महिला प्रकोष्ठ की संयोजक नीलम यादव ने बताया कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला की भागीदारी सुनिश्चित हो और इसके लिए 25 सितम्बर को कैसरबाग के गांधी भवन प्रेक्षागृह में प्रादेशिक महिला प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रहे हैं।

बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश के भीतर महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति सामान्य रुप से अच्छी नहीं है। महिलाएं खुले में घूमते हुए खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। दिल्ली में आप की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा, बसों में महिलाओं की फ्री यात्रा पर काम करके दिखाया गया है, इसे उत्तर प्रदेश में भी लागू करना चाहते हैं।

बताया कि आप की टिकट की सूची जारी हुई तो उसमें सात नाम महिलाओं के रहे। आगे भी टिकट की सूची में महिलाओं के नामों को पार्टी शामिल करेगी। महिलाओं की राजनीति क्षेत्र में भी बढ़चढ़ कर भागीदारी होनी चाहिए। महिला सशक्तिकरण का विषय आप ने उठाया है और अभी कार्यक्रम के माध्यम से जागरुकता कर रहे हैं।

सम्मेलन के बारें में बताया कि महिलाओं के अधिकार के लिए उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह विषय बिन्दु रखेंगे। सम्मेलन में प्रदेश के हर स्थान से महिला नेत्रियों, कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular