Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र. की जनता अराजकता व गुंडई को बर्दाश्त नहीं करती : ब्रजेश...

 उप्र. की जनता अराजकता व गुंडई को बर्दाश्त नहीं करती : ब्रजेश पाठक

कुशीनगर (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अराजकता एवं गुंडई को बर्दाश्त नहीं करती है। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी सत्ता से दूर हो गई। स्थिति यह है कि सपा का दूर-दूर तक नामो निशान नहीं दिखाई दे रहा है। सपा ने अपने राज के दौरान केवल गुंडों बदमाशों को पुष्पित पल्लवित करने का काम किया था।

यह बातें ब्रजेश पाठक ने रविवार की शाम रॉयल रेजीडेंसी होटल में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। पुनः नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। इसका प्रमुख कारण सरकार की गरीबों के लिए बनी लोक कल्याणकारी नीतियां हैं। इन नीतियों की वजह से जनता का विश्वास भाजपा पर है। भाजपा की एकतरफा हवा चल रही है। हर गांव, नगर के गली मोहल्लों से भाजपा के पक्ष में नारे लग रहे हैं।

पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण के औचित्य पर उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जनता के बीच और प्रभावशाली तरीके से लागू करना है। इसके पूर्व एयरपोर्ट पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद विजय दुबे, जिलाधिकारी रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल ने डिप्टी सीएम की अगुआनी की। पुलिस के जवानों ने गाॅर्ड ऑफ ऑनर दिया।

गोपाल/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular