Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र की आठ परियोजनाओं लिए एक करोड़ चालीस लाख से अधिक धनराशि...

उप्र की आठ परियोजनाओं लिए एक करोड़ चालीस लाख से अधिक धनराशि अवमुक्त

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) अनुदान संख्या-56 के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों की आठ परियोजनाओं के लिए 01 करोड़ 40 लाख 46 हजार की धनराशि अवमुक्त की है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण अनुभाग-14 द्वारा जारी किया गया है।

इन आठ कार्यों में जनपद कुशीनगर में छह कार्य जंगल सिसवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य, सोहरौना सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य, नोनिया पट्टी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य, मिठहा माफी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य, बेलवा बाबूराम सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य एवं श्यामपट्टी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य हैं।
इसके अलावा बलिया में दो कार्य लहसनी सम्पर्क मार्ग का छूटा हुआ भाग (पुल से) का नवनिर्माण कार्य एवं रूपवार भगवानपुर मार्ग से दिलमनपुर सम्पर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य शामिल हैं।  

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

RELATED ARTICLES

Most Popular