Thursday, February 12, 2026
Homeकानपुर उप्र: कानपुर समेत कई जिलों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

 उप्र: कानपुर समेत कई जिलों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

कानपुरहि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर नगर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, मेरठ, गाजीपुर, नोएडा, गाजियाबाद सहित कई जिलों में बारिश हुई है। बहराइच में सबसे अधिक 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिली है।

कानपुर में शुक्रवार की सुबह के समय बारिश हुई और दोपहर तक आसमान में बादल छाए हुए हैं। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्यागिकी विश्वविद्यालय(सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है, जिसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि 28 मई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिन जिलों में बारिश के आसार है, उनमें बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, मथुरा, आगरा, एटा, मैनपुरी, इटावा, लखीमपुर, सीतापुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, गोरखपुर जनपद शामिल है।

उप्र के प्रमुख शहरों का तापमान

जिला अधिकतम न्यूनतम तापमान गिरा

आगरा 38.1 22.2 05

बलिया 37.0 24.5 07

सुल्तानपुर 29.4 24.8 11

गोरखपुर 29.8 25.0 08

फुर्सतगंज 32.0 23.0 09

कानपुर 33.0 22.2 07

लखनऊ 33.4 23.7 07

वाराणसी 36.2 26.5 05

उप्र में मौसम का उलटफेर जारी है। गुरुवार रात से मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में मौसम ने अचानक से करवट ली। आंधी के बाद तीनों जिलों में खूब बारिश हुई फतेहपुर में भी बरसात हुई।

राम बहादुर/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular