प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने कर्मशाला अनुदेशक के 11 पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। यह जानकारी आयोग के उप सचिव विनोद कुमार गौड़ ने गुरूवार को दी । उन्होंने बताया कि प्राविधिक शिक्षा विभाग, उप्र के अंतर्गत कर्मशाला अनुदेशक फिटिंग- प्लम्बिंग के 11 पदों के लिए बीते 19 व 20 दिसम्बर को साक्षात्कार आयोजित हुआ था। जिसके आधार पर जय प्रकाश मिश्र, आनन्द कुमार यादव, आकांक्षा श्रीवास्तव, वीर सिंह, लाल बहादुर लाल, सूरज पाल, राकेश सिंह, राकेश यादव, जितेन्द्र कुमार, सुरभि डे एवं बृजेश प्रसाद को आयोग द्वारा नियुक्ति के लिए संस्तुत किया गया है।
विद्या कान्त
