Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : कम नहीं हो रहा तापमान, बांदा रहा सबसे गर्म

उप्र : कम नहीं हो रहा तापमान, बांदा रहा सबसे गर्म

लखनऊ(हि.स.)। प्रदेश का तापमान लगातार 45-46 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। सुबह से ही उमस भरी गर्मी शुरू हो जाती है। कई बार धूल भरे बादल के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला बांदा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग द्वारा रविवार को दी गयी जानकारी के अनुसार बांदा का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि प्रयागराज का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री, वाराणसी का 45 डिग्री, गोरखपुर का 39.8 डिग्री, झांसी का 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं आगरा का 45.2 डिग्री, हरदोई का 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लखनऊ का न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अयोध्या का 28 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ का 22.9 डिग्री सेल्सियस, इटावा का 22.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular