Thursday, February 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल उप्र: एटीएस ने पीएफआई से जुड़े संदिग्धों को लिया हिरासत में

 उप्र: एटीएस ने पीएफआई से जुड़े संदिग्धों को लिया हिरासत में

लखनऊ(हि.स.)। इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन पापुरलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े करीब 12 संदिग्ध लोगों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) की टीमों ने हिरासत में लिया है। देश विरोधी गतिविधि को लेकर हुई इस कार्रवाई की गोपनीयता बनायी रखी गयी है।

सूत्रों ने बताया कि लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र में अचरामउ गांव में एटीएस की टीम पहुंची और वहां से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। लखनऊ के विकास नगर से एक संदिग्ध युवक को और हिरासत में लिया गया। इसी तरह वाराणसी में आदमपुर क्षेत्र से दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा मुरादाबाद, आजमगढ़, मेरठ में भी एटीएस की गोपनीय कार्रवाई हुई है और जिसमें संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वर्ष 2022 में पीएफआई के बैन लगाये जाने के बाद उससे जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है, जो बैन होने के बाद भी पीएफआई की गतिविधियों को संचालित कर रहे है। इसमें बड़ी संख्या में जुड़े नयी उम्र के युवकों को गतिविधि में जोड़ा जाता है।

जारी…

शरद/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular