Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : उमस भरी गर्मी से बढ़ी परेशानी, पूर्वी जिलों में बारिश...

उप्र : उमस भरी गर्मी से बढ़ी परेशानी, पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना

लखनऊ (हि.स.)। आसमान में छिटपुट बादल के बीच पूरे प्रदेश में सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। सोमवार को आर्द्रता भी ज्यादा रही। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उप्र में हल्की बारिश की संभावना है। इससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी। वहीं पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा फतेहगढ़ का 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म फतेहगढ़ रहा, जहां का तापमान 41.7 डिग्री था। वहीं इटावा का 39.2 डिग्री, आगरा का 40.9, लखनऊ का 39.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। फुर्सतगंज का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गोरखपुर का 34.7 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 36.5 डिग्री, मुजफ्फरनगर का 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान भी सबसे कम फतेहगढ़ का ही रिकार्ड किया गया, जहां का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं वाराणसी का 29.1, प्रयागराज का 30.2, मेरठ का 25.4, बस्ती का 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को पूर्वांह्न 11 बजे तक प्रयागराज की आर्द्रता 68 प्रतिशत, बहराइच की 66 प्रतिशत, बरेली की 65 प्रतिशत, गोरखपुर की 74 प्रतिशत, मेरठ की 69 प्रतिशत व लखनऊ की 66 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार पूर्व उप्र में कई जगहों पर एक से दो सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular