Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : आसमान में धूल से कई जिलों में धूप से राहत,...

उप्र : आसमान में धूल से कई जिलों में धूप से राहत, लगातार दूसरे दिन सर्वाधिक गर्म रहा बांदा

लखनऊ(हि.स.)। कई जिलों में आसमान में धूल के कारण धूप से थोड़ी राहत के बावजूद गर्मी बनी हुई है। बुधवार को पूर्वांह्न 11 बजे तक झांसी का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लखनऊ का तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान बांदा का सबसे अधिक 46.6 डिग्री सेल्सियस लगातार दूसरे दिन भी बना रहा।

मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा बुधवार को दी गयी जानकारी के अनुसार बांदा का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री, प्रयागराज का 45.3 डिग्री, वाराणसी का 44 डिग्री, झांसी का 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं औराई का अधिकतम तापमान 45 डिग्री, गोरखपुर का 38.4 डिग्री, मेरठ का 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले चौबिस घंटे में लखनऊ का तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सबसे कम 22.9 डिग्री सेल्सियस फतेहगढ़ का दर्ज किया गया। वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री, मुजफ्फरनगर का 25.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर का 27.8 डिग्री, वाराणसी का 29.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular