Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: आबकारी विभाग के विशेष प्रवर्तन अभियान में 1915 जगहों पर छापेमारी

उप्र: आबकारी विभाग के विशेष प्रवर्तन अभियान में 1915 जगहों पर छापेमारी

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के कैबिनेट मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश के बाद प्रदेश में विशेष प्रवर्तन अभियान ने जोर पकड़ा है। बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग के विशेष प्रवर्तन अभियान में 1915 जगहों पर छापेमारी हुई और 28 लोगों को गलत कार्यो में संलिप्त पाये जाने पर जेल भेजा गया।

उप्र के संयुक्त आयुक्त आबकारी राजेशमणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत विभिन्न जनपदों में 1915 जगहों पर छापेमारी हुई। इस दौरान 6,773 लीटर अवैध शराब को विभाग द्वारा जब्त किया गया। इसमें 244 अभियोग पकड़े गये, 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 28 अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

कहा कि अमरोहा में बड़ी कार्यवाही करते हुए तस्करी की गयी चार लाख से अधिक की शराब को जब्त किया गया। वहीं दो तस्करों को पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। इसी तरह शामली के जंगल में प्रवर्तन अभियान की टीम ने ड्रोन कैमरे का उपयोग कर के शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसा।

एक आंकड़ें बताते हुए कहा कि दो दिनों की कार्यवाही पर नजर डाला जाये तो विगत दो दिनों में 7814 छापेमारी हुईं है। 1055 अभियोग पकड़े गये, 31 हजार लीटर शराब पकड़ी गयी। 280 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उसमें से 95 लोगों को जेल भेजा गया। दो दिनों में पांच वाहनों को जब्त किया गया। इस बार अभियान में सख्ती की जा रही है। जिससे राजस्व में वृद्धि की जा सके।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular