Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता को 200 करोड़ का अग्रिम आहरण...

उप्र: अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता को 200 करोड़ का अग्रिम आहरण मंजूर

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश के चिकित्सालयों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शासन ने 200 करोड़ रुपये के अग्रिम आहरण को मंजूरी दे दी है। 

ये धनराशि आहरित कर उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन लिमिटेड के खाते में जमा होगी। इस धनराशि को जो अधिकारी आहरित करेगा वही इसके समायोजन के लिए भी जिम्मेदार होगा।
स्वीकृत 200 करोड़ की धनराशि में 100 करोड़ चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य, शहरी स्वास्थय सेवाएं-एलोपैथी, अस्पताल तथा औषधालय, एलोपैथी एकीकृत चिकित्सालय और औषधालय, औषधि तथा रसायन के लिए स्वीकृत हैं। जबकि, शेष 100 करोड़ चिकित्सा तथा लोक स्वास्थय, ग्रामीण स्वास्थय सेवाएं -पाश्चात्य चिकित्सा पद्धति अस्पताल तथा औषधालय, एलोपैथिक चिकित्सालय और औषधालय, औषधि तथा रसायन के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular