Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : अब वाराणसी व कानपुर में भी लागू हो सकता है...

उप्र : अब वाराणसी व कानपुर में भी लागू हो सकता है पुलिस कमिश्नरी सिस्टम

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ और नोएडा के बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ससंदीय क्षेत्र और औद्योगिक नगरी कानपुर में भी पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू हो सकता है। इसको लेकर मंथन शुरु हो गया है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले इन दोनों जिलों की कमान पुलिस कमिश्नर संभालेंगे। 
त्रिस्तरीय पंचायत की अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है लेकिन शासन स्तर पर पुलिस अ​फसरों के तबादलों का क्रम जारी हो गया है। बीते दिनों पुलिस विभाग से करीब 165 पीपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। जबकि कई जिलों के कप्तान भी बदले जाने हैं। ऐसे में अब लखनऊ और नोएडा के बाद वाराणसी और कानपुर में एक बार फिर से पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने को लेकर शासन की ओर कवायद शुरु हो गई हैं। सूत्रों की माने तो आज की कैबिनेट बैठक में कानपुर, वाराणसी में कमिश्नरेट लागू करने के प्रस्ताव पर  हरी झंडी मिल सकती है। 
एडीजी रैंक का होंगे पुलिस कमिश्नर 
वाराणसी और कानपुर में अगर पुलिस कमिश्नरी लागू होता है तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जगह पुलिस कमिश्नर होंगे। एडीजी रैंक के अधिकारी को पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दी जायेगी। यह जरुरी भी नहीं है कि कानपुर या वाराणसी के एडीजी ही पुलिस कमिश्नर बने। दूसरे शहर के एडीजी को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular