लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित हो गया है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आज पांचवें दिन सदन स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने बिना व्यवधान के सदन चलाये जाने के लिए नेता सदन योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव सहित अन्य दलीय नेताओं के प्रति आभार जताया है।
बृजनन्दन
