Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्रः में भाजपा को मिला करीब एक लाख प्रबुद्ध जनों का समर्थन

उप्रः में भाजपा को मिला करीब एक लाख प्रबुद्ध जनों का समर्थन

– ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत समाज के विशिष्ट लोगों से मिलकर मांगा गया समर्थन

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत भाजपा ने एक लाख प्रबुद्ध जनों से संपर्क किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में महासंपर्क अभियान चलाया था।

इस अभियान के तहत भाजपा का घर-घर सम्पर्क तथा सम्पर्क से समर्थन अभियान सर्वाधिक प्रभावी रहा। भाजपा नेताओं ने सम्पर्क से समर्थन अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में करीब एक लाख प्रबुद्ध जनों से मिलकर उनका समर्थन हासिल किया। इनमें पद्मश्री अवार्डी, खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, चिकित्सक, पूर्व न्यायाधीश, शहीद परिवारों के सदस्य शामिल थे जहां भाजपा नेताओं ने जाकर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक सौंपा और संपर्कित व्यक्ति से टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड-कॉल भी कराया।

घर-घर सम्पर्क अभियान भी रहा प्रभावी

भाजपा ने 21 जून से 30 जून तक बूथ स्तर तक घर-घर सम्पर्क अभियान चलाया। इस अभियान में पार्टी सांसद, विधायक, मंत्री व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया और सरकार की की उपलब्धियों का पत्रक भी जन-जन तक पहुंचाया। संपर्क के दौरान संपर्कित व्यक्ति से टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड-कॉल भी कराया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश की जनता मोदी और योगी के साथ खड़ी है। पार्टी द्वारा चलाये गये महाजनसम्पर्क अभियान के दौरान यह देखने को मिला है।

युवा मोर्चा ने एक लाख लाभार्थियों से किया संवाद

महासंपर्क अभियान के तहत युवा मोर्चा ने एक लाख लाभार्थियों से संवाद किया है। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से संवाद कर उसकी फोटो और वीडियो संगठन के सरल एप पर अपलोड कर रहा है। युवा मोर्चा ने उत्तर प्रदेश में अकेले एक लाख से अधिक लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया है।

बृजनन्दन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular