Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्रः छह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

उप्रः छह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने चार आईएएस के बाद बुधवार को छह वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें विपिन कुमार मिश्रा को, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखनऊ से हटाकर उन्हें अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हिमांशु कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (ट्रांस गोमती) लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखनऊ बनाया गया है।

इनके अलावा राकेश सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रतापगढ़ से हटाकर अपर जिलाधिकारी (ट्रांस गोमती) लखनऊ भेजा है। राकेश कुमार पटेल को अपर जिलाधिकारी (नगर) अलीगढ़ से मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रतापगढ़, विवके चतुर्वेदी नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर से अपर जिलाधिकारी (नगर) अलीगढ़ और अनिरूद्ध प्रताप सिंह को उपजिलाधिकारी, गाजीपुर से हटाकर नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर बनाया गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular