Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयउपराष्ट्रपति ने विश्व की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

उपराष्ट्रपति ने विश्व की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

नई दिल्ली(हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के मौके पर समस्त विश्व की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, “सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया: ‘अंतराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ पर विश्व के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुख की प्रार्थना करता हूं। हम अपने समाज, समुदाय और परिवार में सौहार्दपूर्ण और करुणाशील रहें।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस पर आइए हम एक-दूसरे के प्रति दयालु, मददगार और सम्मानजनक बनकर खुशियां फैलाने का संकल्प लें।

उल्लेखनीय है कि 20 मार्च को विश्व में अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाया जाता है। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 28 जून 2012 को की गई थी।

सुशील

RELATED ARTICLES

Most Popular