Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावारण

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावारण

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने किया संभावित स्थलों का निरीक्षण

भदोही(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार यानी 08 जनवरी को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। वह सुरियावां नगर में स्थापित दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

जिलाधिकारी गौरांग राठी प्रशासनिक अफसर सुरियावां नगर का भ्रमण किया है। उन्होंने बाईपास चौराहे पर स्थापित होटल प्रतिमा का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री की ओर से इस अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण के बाद बाईपास चौराहे का नाम अटल बिहारी वाजपेयी चौराहा हो जाएगा। जिलाधिकारी राठी उपमुख्यमंत्री पाठक के प्रस्तावित निरीक्षण के पूर्व संभावित स्थलों का दौरा कर वहां आवश्यक निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के प्रस्तावित जनपद भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देशन व निरीक्षण में प्रशासनिक अमला द्वारा सुरियावां क्षेत्र में अटल चौराहे पर प्रतिमा अनावरण, विकासखंड सुरियावां कार्यालय के निकट अनुसूचित जाति बस्ती, धान क्रय केंद्र ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरीपुर गौशाला व प्राथमिक विद्यालय आदि स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।

प्रभुनाथ

RELATED ARTICLES

Most Popular