Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आदेश पर सीएचसी में तैनात डॉक्टर निलंबित

 उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आदेश पर सीएचसी में तैनात डॉक्टर निलंबित

जालौन (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री बृजेश कुमार पाठक के आदेश पर सोमवार को कालपी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर उदय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। नशे में ड्यूटी करने के आरोप में उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।

पूरा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी का है। मरीजों की जांच निजी पैथोलॉजी पर कराने के चलते मरीज की मौत हो जाने की वजह से विभागीय जांच बैठी थी। रविवार को निलंबित करने के बाद डॉक्टर उदय कुमार को अपर निदेशक कार्यालय झांसी से संबद्ध किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वाथ्य सेवाओं के प्रति किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

विशाल/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular